Chhattisgarh rto Transfer List: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा तबादला, 165 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

Sanjay Sahu
Chhattisgarh rto Transfer List

Chhattisgarh rto Transfer List: रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग के 165 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

Chhattisgarh rto Transfer List: तबादला सूची में 46 परिवहन निरीक्षक, 50 परिवहन उपनिरीक्षक, 16 सहायक उपनिरीक्षक, 35 प्रधान आरक्षक और 18 आरक्षक शामिल हैं। विभाग के अनुसार यह नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी।

 

Chhattisgarh rto Transfer List: महत्वपूर्ण नियुक्तियों में अनुपम पटेल को नारायणपुर का प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी (DTO) बनाया गया है। वहीं सनत कुमार जागड़े को बीजापुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई अधिकारियों को विभिन्न चेकपोस्ट और उड़नदस्ता इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

अपर परिवहन आयुक्त ने यह आदेश जारी किया है।

Chhattisgarh rto Transfer List: कृष्ण कुमार चौबे को अंबिकापुर से चिल्फी चेकपोस्ट, वैभव शुक्ला को रायपुर से रामानुजगंज और मोहम्मद आबिद खान को कोटा से धनपुंजी चेकपोस्ट भेजा गया है। वहीं संतोष कुमार राठौर, चंद्र कुमार साहू और अरुणा साहू की रायपुर उड़नदस्ता में पदस्थापना की गई है।

Chhattisgarh rto Transfer List: इसके अलावा महेंद्र कुमार कुलदीप को बिलासपुर परिवहन कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से प्रदेश में परिवहन व्यवस्था और निगरानी तंत्र अधिक मजबूत होगा तथा विभागीय कार्यों में तेजी आएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *