BJP councilor stages semi-naked protest : विकास कार्य ठप होने से नाराज़ BJP पार्षदों का अर्धनग्न प्रदर्शन, विधायक लगाए बाहुबली होने के आरोप

VIKASH KHALKHO

BJP councilor stages semi-naked protest : विदिशा। नगर पालिका विदिशा के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद पिछले 27 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज, इन पार्षदों ने अपनी मांगों और उपेक्षा से नाराज होकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है कि शहर में विकास कार्य पूरी तरह से बाधित कर दिया गया है, और इसके लिए उन्होंने स्थानीय विधायक मुकेश टंडन को जिम्मेदार ठहराया है।

अधिकारियों और संगठन से उपेक्षा: पार्षदों ने बताया कि 27 दिनों के धरना प्रदर्शन के बावजूद, प्रशासन या संगठन की ओर से कोई भी व्यक्ति उनसे मिलने या उनकी समस्याएं जानने नहीं पहुँचा। इस उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने विरोध का यह रास्ता अपनाया।

BJP councilor stages semi-naked protest : विधायक पर लगाए गंभीर आरोप: पार्षदों ने सीधे विधायक मुकेश टंडन पर विकास कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके वार्डों में सड़क और अन्य निर्माण कार्यों के लिए जो टेंडर जारी किए गए थे, उन्हें विधायक द्वारा रद्द करवा दिया गया है।

पार्षदों ने दावा किया कि पूर्व में 2 साल तक नगर पालिका सुचारू रूप से चल रही थी और विकास के कार्य भी हो रहे थे, लेकिन विधायक द्वारा नगर पालिका के कार्यों में हस्तक्षेप बढ़ाने के साथ ही यह अव्यवस्था फैली और विकास पूरी तरह से रुक गया।

BJP councilor stages semi-naked protest : 
पार्षदों ने विधायक मुकेश टंडन को ‘बाहुबली नेता’ करार देते हुए उन्हें विकास में सबसे बड़ा बाधक बताया। इस विरोध प्रदर्शन में पार्षद धर्मेंद्र सक्सेना, दीपक कुशवाह, और जमना कुशवाह प्रमुख रूप से शामिल

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *