Sunday, February 15, 2026
28.1 C
Raipur

Chhattisgarh News : ACB अफसर बनकर लाखों ठगे, DSP के साथ साजिश की चैट ने खोले कई राज

रायपुर। Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में फर्जी ACB/EOW अधिकारी बनकर महिला पटवारी के पति से लाखों की ठगी करने वाले हसन आबिदी के खिलाफ अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हाल ही में एक DSP रैंक के पुलिस अधिकारी के साथ उसकी कथित वॉट्सऐप चैट वायरल हुई है, जिसमें दोनों के बीच केस “देखने” और उगाही में सहयोग की बातचीत सामने आई है।

Chhattisgarh News : जानकारी के मुताबिक, वायरल चैट 15 अक्टूबर से 22 दिसंबर 2024 के बीच की है। इसमें हसन, महिला पटवारी से जुड़े मामले को लेकर DSP से संपर्क करता है और DSP ‘ओके’ कहकर सहमति जताते नजर आते हैं। वहीं, एक चैट में जब हसन पुलिस विभाग पर तंज कसता है, तो DSP हल्के अंदाज़ में जवाब देते हुए कहते हैं, “जब तुम SSP बनोगे, तब सबको डांटना।”

प्रभावशाली संपर्कों का इस्तेमाल करता था आरोपी
सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारी के साथ यह चैट सामने आई है, वह पहले विभाग के महत्वपूर्ण विंग में तैनात रह चुके हैं और शासन-प्रशासन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। वायरल चैट से अब यह शक और गहरा गया है कि हसन के संपर्क ऊंचे पदों तक फैले थे, जिनका वह प्रभाव दिखाकर लोगों को धमकाता और ठगता था।

ईडी डायरेक्टर के नाम से फर्जी शिकायत की धमकी
हसन की एक और करतूत सामने आई है, जिसमें उसने सोशल मीडिया पर ईडी डायरेक्टर के नाम से फर्जी शिकायत पत्र शेयर किया है। आशंका है कि वह इसी तरह सरकारी कर्मचारियों, ज़मीन कारोबारियों और प्रॉपर्टी डीलरों को ब्लैकमेल करता था।

फिलहाल हसन आबिदी को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और मामले की जांच में उच्च स्तर पर हलचल बढ़ गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds