Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh liquor scam : ईडी ने दिल्ली और रायपुर में शराब व...

Chhattisgarh liquor scam : ईडी ने दिल्ली और रायपुर में शराब व होटल कारोबारी के ठिकानों पर मारा छापा

nishanebaaz.com
nishanebaaz.com

Chhattisgarh liquor scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई अब और आक्रामक हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को ईडी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इस बार निशाने पर आया है दुर्ग का मूल निवासी एक बड़ा होटल और शराब कारोबारी, जिसके दिल्ली स्थित निवास और रायपुर के होटल पर छापेमारी की गई है।

दिल्ली और रायपुर में एक साथ छापा

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने कारोबारी के दिल्ली स्थित आलीशान घर और रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित एक भव्य होटल में एक साथ दबिश दी। ये होटल कारोबारी के परिवार द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्रवाई सुबह से शुरू हुई और देर शाम तक दस्तावेजों की जांच चलती रही।
हालांकि, इस छापेमारी को लेकर ईडी ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

Read more : Bhopal Drugs Racket Case : डीजे यासीन गिरफ्तार, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग के सबूत 

दिल्ली में शिफ्ट, लेकिन जड़ें छत्तीसगढ़ में

जांच में सामने आया है कि जिस कारोबारी पर कार्रवाई की जा रही है, वह मूलतः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का रहने वाला है। पारिवारिक संपत्ति विवाद के बाद उसने अपने हिस्से की संपत्ति लेकर दिल्ली शिफ्ट हो गया था। वहीं से वह कई कारोबार संभाल रहा है:

  • दिल्ली और उत्तर भारत में रेलवे स्टेशनों पर रेस्टोरेंट
  • बोतलबंद पानी सप्लाई का नेटवर्क
  • होटलों की चेन का संचालन
  • शराब वितरण में संलिप्तता

पुराने दस्तावेज बने आधार

ईडी की इस कार्रवाई का आधार उन महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों को बताया जा रहा है, जो पहले से चल रही छापेमारी में जब्त किए गए थे। इन दस्तावेजों में कथित रूप से कारोबारी के घोटाले में हिस्सेदारी, कैश फ्लो, और राजनीतिक कनेक्शन के संकेत मिले थे।

Read More : Scam : कोठी से दूतावास तक – कैसे एक ठग ने खड़ी की फर्जी राजनयिक दुनिया

पारिवारिक संबंधों के जरिए घोटाले में कनेक्शन

बताया जा रहा है कि उक्त कारोबारी के संबंध छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक नेटवर्क से गहरे हैं। वहीं, उसके होटल में घोटाले से जुड़े कई लोगों के ठहरने और लेनदेन के रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में हैं।

जांच जारी, और भी खुलासे संभव

ईडी की इस छापेमारी के बाद माना जा रहा है कि घोटाले की नई परतें खुलने वाली हैं। आने वाले दिनों में और नाम सामने आ सकते हैं। साथ ही, राजनीतिक उथल-पुथल और तेज हो सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here