Chhattisgarh Foundation Day 2025 : दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस यानी रजत महोत्सव को 1 नवंबर 2025 को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे।
Chhattisgarh Foundation Day 2025 : प्रधानमंत्री के रायपुर आगमन पर, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में दुर्ग जिले में जिलाध्यक्ष के रूप में भाजपा का परचम लहराने के लिए जितेंद्र वर्मा की विशेष सराहना की।
विकास का नया अध्याय: 14 हजार करोड़ से अधिक की सौगात
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
READ MORE : Durg Patan Crime News : बरगद के पेड़ से लटका मिला 24 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जाँच में जुटी…
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रदेश को 14,263.57 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर एक अभूतपूर्व सौगात दी है। वर्मा जी के अनुसार, इन परियोजनाओं से प्रदेश के बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
नवीन विधानसभा भवन: लोकतंत्र का प्रतीक
जितेंद्र वर्मा ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है।
“यह भव्य भवन लोकतंत्र के मर्यादा, विकास, विश्वास और संकल्प का प्रतीक बनेगा। नवीन विधानसभा भवन जनसेवा और सुशासन का नया अध्याय लिखेगा और प्रदेश के नागरिकों की जनआशाओं का केंद्र बनेगा।”
25 वर्षों का अभूतपूर्व विकास
अपने अनुभवों को साझा करते हुए वर्मा ने बताया कि उन्हें भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव के रूप में कार्य करने का अवसर मिला था। उन्होंने छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2000 में राज्य का वार्षिक बजट मात्र 5,700 करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 1,65,000 करोड़ रुपये हो गया है। यह आंकड़ा छत्तीसगढ़ के अभूतपूर्व विकास को दर्शाता है।
अंत में, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने प्रदेश को करोड़ों की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आभार व्यक्त किया।











