Chhattisgarh dhan kharidi politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस पर किसानों को ठगने और गुमराह करने का आरोप लगाया है।
Chhattisgarh dhan kharidi politics : अरुण साव ने कहा — “ठगने और लूटने वाली पार्टी कांग्रेस है। हमारी सरकार किसान हितैषी है और हर वादा पूरा कर रही है। भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान और सुरक्षा देने का संकल्प लिया है।
READ MORE : Chhattisgarh Politics : सियासी ऑफर : बृहस्पत सिंह को BJP विधायक पुरंदर मिश्रा का न्योता, जानें पूरा मामला….
दरअसल, भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर दावा किया था कि “धरातल पर कोई तैयारी नहीं है और 7 लाख किसान एग्री स्टैक पोर्टल में पंजीयन की दिक्कतों से जूझ रहे हैं।” इस पर जवाब देते हुए साव ने कहा कि “कांग्रेस ने 5 साल में बोनस देने का वादा किया था, लेकिन उसे निभाया नहीं। किस्तों में पैसा दिया और आखिरी किस्त में कटौती कर पैसा खा गई।”
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सभी केंद्रों में व्यवस्था पूरी कर ली गई है, और 15 नवंबर से धान खरीदी सुचारू रूप से शुरू होगी। किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
रात में हुई भाजपा मंत्रियों की बैठक
बीती रात भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को लेकर भी चर्चाएं रहीं। इस पर अरुण साव ने स्पष्ट किया कि “यह नियमित बैठक थी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और किसान नीति पर चर्चा हुई।”
SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस की निगरानी समिति की बैठक पर भी साव ने तीखा तंज कसते हुए कहा — “कांग्रेस को न संविधान पर भरोसा है, न संवैधानिक संस्थाओं पर। उनका भरोसा सिर्फ एक परिवार और उसके आदेशों पर है। SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है, पहले भी होती रही है। कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और अब संस्थाओं पर सवाल उठाकर अपनी जमीन बचाने की कोशिश कर रही है।”
उन्होंने यह भी कहा कि “कांग्रेस अब मतदाता सूची और EVM पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि जनता कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग कर चुकी है।”













