Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Sharab Ghotala : ईडी की बड़ी कार्रवाई : चैतन्य बघेल की...

Chhattisgarh Sharab Ghotala : ईडी की बड़ी कार्रवाई : चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क…

Chhattisgarh Sharab Ghotala
Chhattisgarh Sharab Ghotala

Chhattisgarh Sharab Ghotala : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की करीब 61.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक प्रेसनोट भी जारी किया है।

Chhattisgarh Sharab Ghotala : जांच एजेंसी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में 59.96 करोड़ रुपये मूल्य के 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि के टुकड़े शामिल हैं, साथ ही 1.24 करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिट भी जब्त की गई है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की है।

READ MORE : Chhattisgarh Politics : सियासी ऑफर : बृहस्पत सिंह को BJP विधायक पुरंदर मिश्रा का न्योता, जानें पूरा मामला….

एजेंसी की जांच में सामने आया है कि चैतन्य बघेल शराब सिंडिकेट के शीर्ष पर सक्रिय भूमिका में थे और सिंडिकेट के अवैध धन का हिसाब-किताब संभाल रहे थे। ईडी का कहना है कि मुख्यमंत्री के बेटे के रूप में उनकी स्थिति ने उन्हें “कंट्रोलिंग अथॉरिटी” बना दिया था, जो घोटाले से निकले अवैध पैसों के प्रबंधन और उपयोग की निगरानी कर रहे थे।

प्रेसनोट के अनुसार, बघेल ने इस अवैध आय (POC) को अपने रियल एस्टेट व्यवसाय में निवेश किया और “क्लीन मनी” के रूप में पेश किया। उन्होंने अपनी कंपनी M/s Baghel Developers के तहत ‘Vitthal Green’ प्रोजेक्ट के विकास में इस पैसे का इस्तेमाल किया।

Chhattisgarh Sharab Ghotala

ईडी ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था, और वे वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। इस केस में इससे पहले भी कई बड़े नाम—जिनमें पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, अधिकारी अरविंद सिंह, कारोबारी अनवर ढेबर, और तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा—शामिल हैं, जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था।

अब तक इस घोटाले में कुल 276.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। ईडी ने कहा है कि यह कार्रवाई पहले की गई 215 करोड़ रुपये की कुर्की का ही अगला चरण है।

READ MORE : Chhattisgarh Rajat Mahotsav : किरंदुल में मना मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) का रजत महोत्सव

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि इस घोटाले से राज्य को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और अवैध तरीके से अर्जित धन का उपयोग व्यक्तिगत संपत्तियों में किया गया। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here