Chhattisgarh Politics : सियासी ऑफर : बृहस्पत सिंह को BJP विधायक पुरंदर मिश्रा का न्योता, जानें पूरा मामला….

Parivesh
Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की हालिया नियुक्ति को लेकर चल रही सियासी उठापटक के बीच, कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के गंभीर आरोपों ने प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। बृहस्पत सिंह के बयानों के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है।

Chhattisgarh Politics : इसी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा ने बृहस्पत सिंह को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है। पुरंदर मिश्रा ने कहा कि अगर बृहस्पत सिंह कांग्रेस पार्टी के भीतर परेशान महसूस कर रहे हैं, तो वे बीजेपी में आ जाएं क्योंकि उनकी पार्टी “विशाल हृदय वाली” है।

READ MORE : Chhattisgarh Dhaan Kharidi 2025 : सीमा पार से धान तस्करी पर शिकंजा : यूपी के बिचौलिए 143 बोरी जंगल में छोड़ भागे….

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का कल्चर हमेशा से ही आदिवासी नेताओं को अपमानित करने वाला रहा है, जिसका उदाहरण उन्होंने पहले अमरजीत भगत का माइक छीने जाने और अब बृहस्पत सिंह को अपशब्द कहे जाने से दिया।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 5 से 7 लाख रुपये लिए गए हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

READ MORE : Chhattisgarh SIR fake Voters : फर्जी वोटर’ पर आर-पार, भाजपा बोली- रायपुर से कटेंगे 1 लाख नाम; कांग्रेस का पलटवार- 400 टीमें बनाएगी पार्टी…

इसके अलावा, उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पिछले विधानसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने भी पैसे लेकर टिकट वितरण किया था, जिसके कारण पार्टी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। विधायक पुरंदर मिश्रा ने इसी पृष्ठभूमि में टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के घमंड के कारण ही वह न लोकसभा में और न विधानसभा में कहीं है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *