Chhattisgarh Cricketer Ayush: छत्तीसगढ़ के स्टार बल्लेबाज आयुष पांडे का इंडिया-ए टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम

Chhattisgarh Cricketer Ayush: रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व की खबर सामने आई है। राज्य के युवा और प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज Ayush Pandey का चयन भारतीय ए (India A) टीम में हुआ है। आयुष अब 25 जून 2026 से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली चार दिवसीय मैचों की सीरीज में भारत ए टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

Chhattisgarh Cricketer Ayush: बाएं हाथ के ओपनर आयुष पांडे ने पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उनके बेहतरीन खेल और लगातार रन बनाने की क्षमता ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जिसके बाद उन्हें इंडिया-ए टीम में जगह मिली है। उनके चयन से छत्तीसगढ़ के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है।

READ MORE: Chhattisgarh CM Helpline: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान इसी महीने शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, घर बैठे मिलेंगे प्रमाण पत्र और राजस्व रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी में किया शानदार प्रदर्शन

Chhattisgarh Cricketer Ayush: आयुष पांडे ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 मैचों की 13 पारियों में 57.30 की शानदार औसत से 573 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शानदार शतक और 2 अर्धशतक निकले।

Chhattisgarh Cricketer Ayush: सीजन के दौरान खेली गई उनकी 183 रनों की यादगार पारी ने क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया। यही प्रदर्शन उनके इंडिया-ए टीम तक पहुंचने का मजबूत आधार बना।

दलीप ट्रॉफी में भी छोड़ी छाप

Chhattisgarh Cricketer Ayush: रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद आयुष का चयन प्रतिष्ठित Duleep Trophy के लिए भी किया गया था। यहां भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2 मैचों की 3 पारियों में 53.92 की औसत से 102 रन बनाए।

Chhattisgarh Cricketer Ayush: उनकी तकनीकी दक्षता, धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में शामिल कर दिया है।

READ MORE: CG News: रेल यात्रियों को झटका! 10 से 12 जून तक कई MEMU-DEMU ट्रेनें रद्द, पैसेंजर ट्रेनों के रूट में भी बदलाव

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि

Chhattisgarh Cricketer Ayush: आयुष पांडे का इंडिया-ए टीम में चयन छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। राज्य के क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने उनके चयन पर खुशी जताई है। माना जा रहा है कि श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन कर आयुष भविष्य में भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे भी खटखटा सकते हैं।

Chhattisgarh Cricketer Ayush: क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि आयुष पांडे अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए श्रीलंका दौरे पर भी दमदार प्रदर्शन करेंगे और भारत ए टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories