Chhattisgarh CM Helpline: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने बड़ा ऐलान किया है। गरियाबंद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसी महीने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है, जिससे आम जनता को अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा।
Chhattisgarh CM Helpline: मुख्यमंत्री ने बताया कि हेल्पलाइन के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जहां नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में पूरी व्यवस्था तैयार कर ली गई है और 100 से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर तैनात किया जा चुका है।
घर बैठे मिलेंगे प्रमाण पत्र और राजस्व रिकॉर्ड
Chhattisgarh CM Helpline: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं का लगातार विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री Raman Singh के कार्यकाल में शुरू हुई इस व्यवस्था को अब और अधिक मजबूत बनाया गया है।
Chhattisgarh CM Helpline: उन्होंने कहा कि वर्तमान में 400 से अधिक सरकारी सेवाओं को ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा चुका है। अब नागरिक मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे विभिन्न प्रमाण पत्रों और राजस्व रिकॉर्ड की प्रतियां प्राप्त कर सकेंगे, जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।
प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर भी दी बधाई
Chhattisgarh CM Helpline: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और नेतृत्व के कारण भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा
Chhattisgarh CM Helpline: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 13 जून को उनकी सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार काम किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में कहीं भी कोई अपराध होता है तो उसकी निष्पक्ष जांच की जाती है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
READ MORE: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन में अमित जोगी की एंट्री! छात्रों के मुद्दे पर ‘झेंगुरा’ को दिया समर्थन
Chhattisgarh CM Helpline: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सुशासन, पारदर्शिता और जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए लगातार नई पहल की जा रही हैं।









