Friday, May 8, 2026
29.1 C
Raipur

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड की चुभन, अगले 3 दिन तापमान गिरेगा; शीत लहर का अलर्ट

रायपुर/दुर्ग : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राज्य के कई इलाकों में सुबह और शाम के समय ठिठूरन बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन पर असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासकर रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

बीते 24 घंटे शुष्क, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण कई इलाकों में सर्दी का असर तेज महसूस किया गया। रायपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो पॉकेट एरिया में शीत लहर की स्थिति देखी गई, जिससे लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

Read More : भोपाल में शहीद भगत सिंह की ऐतिहासिक प्रतिमा टूटी, मेट्रो कंपनी की क्रेन से हुआ हादसा, Video वायरल

अंबिकापुर सबसे ठंडा, जगदलपुर रहा सबसे गर्म

राज्य में तापमान के आंकड़े भी ठंड की तस्वीर साफ कर रहे हैं। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में ठंड का असर अपेक्षाकृत अधिक देखा जा रहा है।

अगले तीन दिन और ठंडे, फिर मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रह सकता है, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों तक हल्की गिरावट संभव है। इस अवधि के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग की सलाह: सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। सुबह और देर रात बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने और ठंडी हवा से बचाव करने की अपील की गई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories