निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। शायरी से शुरू हुए इस बजट भाषण में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।
शिक्षा को मजबूती
-
5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ रुपये
-
सीएम शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ रुपये
-
विद्यालय अनुदान के लिए 731 करोड़ रुपये
-
25 कॉलेज भवन निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये
-
कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की योजना
-
रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र का प्रावधान
-
दृष्टिबाधित शाला मठपुरैना के लिए 2.50 करोड़ रुपये
-
गिरौदपुरी मेले के लिए 50 लाख रुपये अनुदान
स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े ऐलान
-
आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये
-
25 विकासखंडों में डायलिसिस केंद्र
-
रायपुर में पहला होम्योपैथिक कॉलेज
-
कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज
-
खाद्य एवं दवा जांच प्रयोगशाला
-
एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़ रुपये
किसानों के लिए क्या खास?
-
ब्याज मुक्त ऋण के लिए 300 करोड़ रुपये
-
दलहन प्रोत्साहन के लिए 100 करोड़ रुपये
-
कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ रुपये
-
मार्कफेड के लिए 6000 करोड़ रुपये
-
437 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी
-
सिकासार लिंकिंग परियोजना के लिए 3047 करोड़ रुपये
-
भूमिहीन किसान परिवारों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये
-
नेचुरल फार्मिंग के लिए 40 करोड़ रुपये
उद्योग और व्यापार को बढ़ावा
उद्योग विभाग का बजट 248 करोड़ से बढ़ाकर 775 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
-
23 नए उद्योग स्थापित होंगे
-
नवा रायपुर, राजनांदगांव और भिलाई में इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स के लिए 10 करोड़ रुपये
-
बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन निर्माण
-
खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़ रुपये
सुरक्षा और अन्य घोषणाएं
-
‘जी राम जी’ योजना के लिए 4000 करोड़ रुपये
-
बस्तर में 1500 बस्तर फाइटर्स पद सृजन
-
वन एवं जलवायु विभाग के लिए 930 करोड़ रुपये
-
1000 नए पदों पर भर्ती
-
शक्ति पीठ भ्रमण योजना के लिए 5 करोड़ रुपये
कुल मिलाकर, Chhattisgarh Budget 2026 में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और सुरक्षा के बीच संतुलन साधते हुए व्यापक विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की है।










