Chaitanyananda Arrest : दिल्ली। वसंत कुंज के निजी मैनेजमेंट संस्थान में 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास दो फर्जी आई कार्ड, दो पासपोर्ट और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
Chaitanyananda Arrest : जांच में खुलासा हुआ कि चैतन्यानंद खुद को यूएन का स्थायी एंबेसडर और ब्रिक्स देशों के ज्वाइंट कमीशन मेंबर बताता था। दोनों आई कार्ड फर्जी पाए गए। आरोपी के पास दो अलग-अलग पासपोर्ट हैं – एक स्वामी पार्थ सारथी और दूसरा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के नाम से। पासपोर्ट में जन्म स्थान और माता-पिता के नाम अलग-अलग दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार रहते हुए वृंदावन, आगरा और मथुरा के आसपास 15 से अधिक होटल बदला करता रहा। 1998 में दिल्ली LG ने वसंत कुंज में शारदा पीठ को प्लॉट आवंटित किया था, जिस पर मठ स्थापित है। चैतन्यानंद ने 2008 में मठ की अनुमति के बिना इंस्टीट्यूट का नाम बदलकर श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट कर दिया और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 40 करोड़ रुपये का घपला किया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि चैतन्यानंद की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दिल्ली, हरियाणा और यूपी में लगातार छापेमारी कर रही थीं। शुक्रवार को कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।











