रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम की स्थिति लगातार बदल रही है। मौसम विभाग ने बालोद जिले के लिए रेड अलर्ट और 9 जिलों — रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर और मोहला मानपुर — के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
CG Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में दिख सकता है। इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश, तेज अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है और लोगों को सलाह दी है कि वे नदी, नाले और जोखिम वाले इलाकों में न जाएँ। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भी आपात परिस्थितियों के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है।











