Crime News: पुलिस क्वार्टर में सनसनी: महिला ने फांसी लगाई, बहन बोली– मेरे जीजा ने मारा है!

Crime News: दीपक नामदेव /विदिशा : विदिशा पुलिस लाइन क्वार्टर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुलाबगंज थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी राजेश रघुवंशी की पत्नी रानी रघुवंशी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 35 साल की रानी रघुवंशी के दो बच्चे हैं 15 साल की बेटी और 9 साल का बेटा। और पति राजेश रघुवंशी गुलाबगंज में पदस्थ है ।

Crime News: घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका रानी की बहन विनीता रघुवंशी हॉस्पिटल पहुंची और राजेश पर सनसनीखेज आरोप लगाए। उनका कहना था कि राजेश ने ही उनकी बहन की हत्या की है। उनका कहना था कि जब राजेश की ड्यूटी गुलाबगंज थी, तो वह घर पर क्यों था और कोई महिला कुर्सी पर बैठकर फांसी कैसे लगा सकती है । उन्होंने आरोप लगाया कि राजेश ने पहले भी रानी को प्रताड़ित किया था, कल खाना तक नहीं दिया और घर से निकालने की धमकी दी थी। उन्होंने साफ कहा मेरी बहन मरने वालों में से नहीं थी , उसे गला दबाकर मारा गया है।

Crime News: वहीं, राजेश के मामा रामअवतार रघुवंशी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि रानी मानसिक बीमारी से जूझ रही थी और भोपाल में उसका इलाज चल रहा था। उनके बताया कि आज सुबह बच्चे स्कूल चले गए थे और राजेश ड्यूटी पर गया था, तभी रानी ने फांसी लगा ली। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची और जांच पड़ताल की है । शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories