changai sabha : चंगाई सभा में दबाव और प्रलोभन देकर धर्म बदलने का आरोप; धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

VIKASH KHALKHO

changai sabha : छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के खापाभाट इलाके में जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को एक मकान में ‘चंगाई सभा’ का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

इसी दौरान जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

changai sabha : तीन आरोपियों पर मामला दर्ज: कमलेश कवरेती नामक ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने तीन आरोपियों – सत्य नारायण, राजेश दाढ़े, और अराधना बावने के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है।

changai sabha : शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें धमकी, दबाव और प्रलोभन देकर हिंदू धर्म छोड़ने और धर्म परिवर्तन करने के लिए दुष्प्रेरित (Abetment) किया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *