Friday, April 3, 2026
32.1 C
Raipur

CG NEWS: आबकारी भवन में आग के बाद यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, ऑडिट से पहले फाइलें जलने पर उठे सवाल

CG NEWS: रायपुर : रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में लगी आग की घटना को लेकर यूथ कांग्रेस ने आज प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने आबकारी विभाग में संगठित भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के वेतन घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही है।

CG NEWS: यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विभाग में लंबे समय से वेतन कटौती और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। आग लगने की घटना के बाद संदेह और गहरा गया है। संगठन का आरोप है कि कर्मचारियों के वेतन में कटौती किसके निर्देश पर की गई और कटे हुए पैसे का उपयोग कहां हुआ, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

CG NEWS: शनिवार देर रात लाभांडी स्थित आबकारी भवन की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई थी। इसी मंजिल पर आबकारी निगम का महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित होता है। आग में कई अहम फाइलें और दस्तावेज जलने की सूचना है।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक जिस सेक्शन में आग लगी, वहीं सोमवार से निगम के आय-व्यय से जुड़ा ऑडिट प्रस्तावित था। शनिवार को पूरे दिन ऑडिट की तैयारियों के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही बनी रही, लेकिन देर रात कार्यालय बंद होने के कुछ समय बाद आग भड़क उठी।

CG NEWS: बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत ऑडिट से संबंधित कक्ष से हुई। दमकल विभाग के पहुंचने तक रिकॉर्ड रूम को भारी नुकसान हो चुका था और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो गए।

CG NEWS: प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

CG NEWS: यूथ कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि आग की घटना के पीछे किसी साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories