CG NEWS : अजय नेताम/तिल्दा नेवरा। वार्ड क्रमांक 14, कॉलेज मार्ग स्थित रानू गांधी राइस मिल के पास रहने वाली 55 वर्षीय महिला छीता निर्मलकर का शव उसके घर में खाट पर संदिग्ध स्थिति में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका के पति का नाम कुमार निर्मलकर है।
CG NEWS : महिला की हालत और शरीर पर मौजूद निशानों को देखकर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। संदेह है कि इस वारदात को रात के समय अंजाम दिया गया है।
CG NEWS : सूचना मिलते ही एफईसीएल (FCL) और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
CG NEWS : मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पुलिस अपराधी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले को हत्या से जोड़कर हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।











