Saturday, April 4, 2026
27.8 C
Raipur

CG NEWS : रायपुर में पुलिस जीप में शराबखोरी का वीडियो वायरल, नशे में धुत ड्राइवर और साथी, कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में पुलिस जीप में शराबखोरी का एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में ड्राइवर समेत दो–तीन युवक नशे की हालत में पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर सोते नजर आ रहे हैं। जब आसपास मौजूद लोगों ने ड्राइवर को जगाने की कोशिश की तो वह ठीक से होश में भी नहीं था। इस पूरी घटना का वीडियो स्थानीय कांग्रेस नेता ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार देर रात करीब 2 बजे का है। वीडियो में रायपुर पासिंग नंबर की एक स्कॉर्पियो दिखाई दे रही है, जिस पर पुलिस की तख्ती लगी है और ऊपर लाल–नीली बत्ती भी लगी हुई है। गाड़ी के ड्राइवर सीट पर एक युवक बैठा है, जबकि बगल और पीछे की सीट पर अन्य युवक नशे में सोते हुए नजर आ रहे हैं। वाहन के दरवाजे के पास शराब की बोतल और नमकीन भी पड़े दिखाई दे रहे हैं।

CG NEWS : उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता नवाज खान ने यह वीडियो बनाया। उन्होंने जब ड्राइवर से सवाल किया तो उसने स्वीकार किया कि उसने शराब पी रखी है और नशा चढ़ जाने की वजह से वह सो गया था। इसके बाद वह गाड़ी में सो रहे अन्य युवकों को जगाने की कोशिश करता दिखाई देता है। नवाज खान ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि आरोपी ड्राइवर और उसके साथी नशे की हालत में थे और रास्ते में 2–4 लोगों को टक्कर मारने से बाल-बाल बचे। उन्हें यह भी होश नहीं था कि वे कहां खड़े हैं।

CG NEWS : इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भी पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि जिनके कंधों पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही सड़क पर मौत बांटने निकल पड़े हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि अराजकता का राज चल रहा है।

CG NEWS : वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने व्यंग्यात्मक कमेंट किए हैं। किसी ने लिखा कि भारी मिस्टेक हो गया है, तो किसी ने कहा कि सरकारी दामाद है। एक यूजर ने टिप्पणी की कि शासन मस्त और प्रशासन मदमस्त है। वीडियो को सैकड़ों लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories