CG NEWS : फकरे आलम खान/बैलाडीला किरंदुल : किरंदुल : दिनांक 02.03.2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किरंदुल परियोजना में कार्यरत केवल महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डीएवी स्कूल ग्राउंड में किया गया। इस टूर्नामेंट में तीनों टीमों द्वारा लीग मैच खेले गए।
CG NEWS : इस दौरान महिला खिलाडि़यों की तीन टीमें क्रमश: लाजवाब लेडिस-टीम के कैप्टन डा.अमृता श्रीवास्तव, मैनेजर नीतू देवांगन, पावरहाऊस डिवास-टीम के कैप्टन डा.खुशबू श्रीवास्तव, मैनेजर रोजी एन.सोरेन और किरंदुल क्विन्स-टीम के कैप्टन डा.वी.चैतन्या, मैनेजर सुश्री कुणामी हंसदा थी। फाइनल मैच की मुख्य अतिथि श्रीमती के.एल. नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं विशिष्ट अतिथि डा.मनीषा लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना चिकित्सालय, श्री संजय पाटील, सहा.महाप्रबंधक (राजभाषा), श्री प्रमोद कुमार, सहा.महाप्रबंधक (मा.सं.) उपस्थित थे। सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया।
CG NEWS : तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने टॉस किया और पावर हाऊस टीम को बल्लेबाजी करने को कहा। इसके बाद महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ जिसमें टीम लाजवाब लेडिस विजेता और टीम पावरहाऊस डिवास टीम उप विजेता रही। जबकि टीम किरंदुल क्विन्स को तृतीय स्थान मिला। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मुख्य समारोह में विजेता और उप विजेता टीम को खिताब देकर सम्मानित किया जाएगा।
CG NEWS : मैच के एम्पायर श्री बृजेश यादव और भोला, स्कोरर दिलीप कुमार, कांमेन्ट्रेटर कुणामी हंसदा, सहा.प्रबंधक (मा.सं.) एवं दलिप कुमार, स.प्र.(सामग्री) समन्वयक ने अपनी अहम भूमिका निभाई। महिला खिलाडियों ने प्रबंधन का आभार माना और भविष्य में महिलाओं के लिए ऐसे ही और टूर्नामेंट आयोजन करने की बात कही।











