Wednesday, April 22, 2026
30.1 C
Raipur

knife attack : चाकू और गोलीबारी की घटनाओं से भड़कता दिल्ली का मंगोलपुरी इलाका, पुलिस अलर्ट

knife attack : दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रविवार रात एक युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने के कारण उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि हमला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते किया गया हो सकता है।

knife attack :  इसके साथ ही पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद मंगोलपुरी इलाके में तनाव का माहौल देखा गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसी क्रम में शुक्रवार देर रात दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के डी ब्लॉक मुकुंदपुर-1 में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि शुक्रवार रात जतिन और उसके दोस्तों के बीच मच्छी बाजार चौक मुकुंदपुर पुर में अंकित नामक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद अंकित अपने साथियों आयुस, राजा, शिखर और मनीष के साथ दो बाइकों पर जतिन के घर पहुंचा और हवाई फायरिंग की।

पुलिस ने घटनास्थल पर चार खाली कारतूस बरामद किए और शिकायतकर्ता जतिन के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी अंकित सहित मनीष और शिखर को गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP News: सिंगरौली में खुले में मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा खतरा

MP News: सिंगरौली में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंके...

Related Articles

Popular Categories