CG NEWS : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल विकासखंड में पदस्थ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) अरविंद ध्रुव के साथ हुई अभद्रता का मामला शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मोहतरा के प्रधान पाठक सुशील साहू बीईओ के दफ्तर में घुसकर धमकी देते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहाहै। इसे लेकर पहले ही डीईओ को शिकायत की जा चुकी है।
CG NEWS : जानकारी के अनुसार, सुशील साहू की पत्नी विनीता साहू, जो कि शिक्षिका हैं, का हाल ही में शाला युक्तिकरण के तहत स्थानांतरण अमलीडीह से विरनारायणपुर (सोनाखान) किया गया है। रिलीव आदेश जारी होने से नाराज होकर सुशील साहू अचानक बीईओ कार्यालय कसडोल पहुंचे और रिलीव आदेश रोकने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान उन्होंने न केवल ऊंची आवाज में बहसबाजी की, बल्कि बीईओ को धमकाने तक की कोशिश की।
CG NEWS : पहले भी की जा चुकी है शिकायत
CG NEWS : बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), बलौदा बाजार से पहले ही की जा चुकी थी। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यही कारण है कि अब इस घटना का वीडियो वायरल होते ही शिक्षक समुदाय और अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।
CG NEWS : शिक्षक व अभिभावकों में आक्रोश
CG NEWS : वायरल वीडियो के बाद शिक्षक संगठनों और अभिभावकों ने बीईओ के सम्मान की रक्षा करने और शिक्षा विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए दोषी प्रधान पाठक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर तुरंत और सख्त कदम नहीं उठाए गए तो शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दबाव व धमकी के माहौल में स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाएंगे।











