Tuesday, March 3, 2026
35 C
Raipur

CG NEWS : रायगढ़ में माफियाओं पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ : 7 दिन, 27 वाहन जब्त; पर घरघोड़ा में ‘साय-साय ‘ एक्शन का इंतजार

CG NEWS : गौरीशंकर गुप्ता/रायगढ़। जिले के खनिज माफियाओं के खिलाफ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश ने धरातल पर हलचल मचा दी है। पिछले एक हफ्ते में खनिज विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 27 वाहनों को अपनी कस्टडी में ले लिया है। इस कार्रवाई ने अवैध कारोबारियों की कमर तो तोड़ दी है, लेकिन जनता के बीच अब एक ही सवाल तैर रहा है – ” घरघोड़ा में साय-साय वाली बड़ी कार्रवाई कब शुरू होगी?”

 

CG NEWS : जब्ती स्थल: इन वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर सहित कोतरा रोड, भूपदेवपुर, पूंजीपथरा और पुसौर थानों में खड़ा किया गया है। कानूनी शिकंजा: सिर्फ जब्ती नहीं, दर्ज हुए केस – खनि निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा और उनकी टीम ने महज गाड़ियां नहीं पकड़ीं, बल्कि नियमों की ऐसी धाराएं लगाई हैं जिनसे छूटना मुश्किल होगा:


छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 (नियम 71) के तहत प्रकरण । खान एवं खनिज अधिनियम 1957 (धारा 21 व 23- क) के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई |
जनता का तीखा सवाल : घरघोड़ा की बारी कब? – एक तरफ प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रहा है, वहीं दूसरी तरफ घरघोड़ा क्षेत्र के निवासियों में असंतोष की सुगबुगाहट है। लोगों का कहना है कि शहर के आसपास तो सख्ती दिख रही है, लेकिन घरघोड़ा के दुर्गम और खनिज बहुल इलाकों में माफिया अब भी बेखौफ
हैं।

CG NEWS : सोशल मीडिया और चौक-चौराहों पर चर्चा गर्म है कि आखिर घरघोड़ा के खनन सिंडिकेट पर प्रशासन की ‘साय-साय’ (तेज रफ्तार) कार्रवाई कब पहुंचेगी? क्या वहां के बड़े मगरमच्छों पर भी इसी तरह का जाल फेंका जाएगा या छोटी मछलियों को पकड़कर ही इतिश्री कर ली जाएगी?

CG NEWS : प्रशासन की चेतावनी : कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने साफ कर दिया है कि यह तो बस शुरुआत है। निगरानी दल को स्पष्ट निर्देश हैं – “अवैध उत्खनन दिखे तो सीधे प्रहार करो।” विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे राजस्व की चोरी रोकने के लिए गुप्त सूचनाएं साझा करें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

C.G News : होलिका दहन की रात दुर्ग में सनसनी, चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : दुर्ग जिले के जामुल थाना...

Related Articles

Popular Categories