Wednesday, April 8, 2026
35.1 C
Raipur

CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

CG NEWS : रोशन सेन/ माकड़ी- माकड़ी विकासखंड अंतर्गत अनंतपुर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम छीनारी (बामनदाई पारा), थाना अनंतपुर, जिला कोंडागांव निवासी कुमारी नेताम (26 वर्ष), पति जुगाराम नेताम, बीते 5 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8 बजे अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। घटना के समय वह अपने घर के पास ही मौजूद थीं।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि मृतका लगभग आठ माह की गर्भवती थी। घटना के बाद परिजनों द्वारा तत्काल सहायता की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

CG NEWS : इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। एक साथ मां और अजन्मे बच्चे की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने शासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है।

CG NEWS : संजू राव ने नई दुनिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर में “चेरिंग” (जलने जैसे निशान) पाए गए हैं। साथ ही हृदय की स्थिति को लेकर “कंजेस्टेड हार्ट” (हृदय में रक्त का अधिक भराव) जैसी स्थिति भी सामने आई है।

CG NEWS : डॉ. राव के अनुसार, अभी पूरी मेडिकल रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है और विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। बताया जा रहा है कि मृतका 8 माह की गर्भवती थी, जिससे यह मामला और संवेदनशील हो गया है। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं और अंतिम निष्कर्ष रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Latest YouTube Shorts

“Rajpal Yadav पर स्टेज पर कर्ज का तंज! Screen Awards में मजाक बना बवाल...#bollywood #rajpalyadav

“Rajpal Yadav पर स्टेज पर कर्ज का तंज! Screen Awards में मजाक बना बवाल...#bollywood #rajpalyadav

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

छोटे मामलों में FIR पर सख्ती: गृहमंत्री बोले—इन्हीं से रुकेंगे बड़े अपराध...#fir #cgpolice #police

छोटे मामलों में FIR पर सख्ती: गृहमंत्री बोले—इन्हीं से रुकेंगे बड़े अपराध...#fir #cgpolice #police

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

cg news: शहादत की धरती पर अब विकास की नई शुरुआत

cg news: सुकमा जिले का मिनपा गांव, जो कभी...

Related Articles

Popular Categories