MP News: रीवा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल हेडमास्टर का वीडियो वायरल, छात्र से पंखा झलवाने का आरोप

Parivesh

MP News: जिले की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्कूलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक शाला पनासी में पदस्थ महिला हेडमास्टर वर्षा मांझी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में हेडमास्टर कुर्सी पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं, जबकि उनके कान में ईयरफोन लगा हुआ है। वहीं एक छात्र हाथ से पंखा झलते हुए दिखाई दे रहा है। इस दृश्य ने शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है।

MP News: स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन शिक्षकों के कंधों पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, अगर वही इस तरह का व्यवहार करें तो शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की स्थिति और अनुशासन को लेकर भी यह घटना चिंता का विषय बन गई है।

MP News: मामले का वीडियो सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *