CG NEWS : विकासखंड माकड़ी के हाड़ी गांव के पास पिकअप पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी – 25 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे कोंडागांव से हीरापुर की ओर जा रही एक पिकअप वाहन (क्रमांक CG 27 8073) ग्राम मकड़ी क्षेत्र के अंतर्गत हाड़ी गांव के पास तालाब के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। वाहन सामान से भरा हुआ था।

CG NEWS : प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन चालक सुरक्षित है।

CG NEWS : घटना के तुरंत बाद चालक द्वारा माकड़ी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। चूंकि घटना ग्राम मकड़ी क्षेत्र के अंतर्गत हुई है, इसलिए स्थानीय लोगों में भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते सूचना और तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *