Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh CG News : घरघोड़ा पुलिस की नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर...

CG News : घरघोड़ा पुलिस की नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही-1008 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ सप्लायर गिरफ्तार

CG News
CG News

CG News : गौरीशंकर/घरघोड़ा : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। कार्यवाही एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 15 नवंबर 2025 को टीआई कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डोकरबुड़ा (पूंजीपथरा) का निवासी खिलावन दास महंत अपनी काली रंग की हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल (CG-13 AX-6524) में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ले जाकर घरघोड़ा–लैलूंगा रोड की तरफ बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर टीआई कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कराई।

READ MORE : Bihar Election Result : वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पूर्व CM भूपेश बघेल पर तीखा तंज, कहा- ‘जहां भी जाएं, वहां बगावत!’

CG News : थाना घरघोड़ा मुख्य गेट के सामने लैलूंगा रोड पर की गई नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम खिलावन दास महंत (उम्र 28 वर्ष), निवासी डोकरबुड़ा बताया। तलाशी लेने पर उसके झोले से कुल 126 स्ट्रीप, प्रत्येक में 8 कैप्सूल, इस प्रकार कुल 1008 प्रतिबंधित SPASMO-PROXYVON PLUS कैप्सूल बरामद हुए। जब्त दवाओं की कीमत 11 हजार एक सौ 88 रूपये है। आरोपी द्वारा नशीली दवाओं का अवैध परिवहन एवं बिक्री हेतु रखना पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 303/25, धारा 21 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

READ MORE : Bus and truck collision : रायगढ़ : चिराईपानी के पास बस और ट्रक की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 12 यात्री घायल

CG News : कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा इंस्पेक्टर कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, हेड कांस्टेबल अरविंद पटनायक, कांस्टेबल हरीश पटेल, परमेश्वर पैकरा तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here