Saturday, March 28, 2026
28.1 C
Raipur

CG News : जवान की जान खतरे में पड़ने के बाद हरकत में आये अफसर, कोरबा होमगार्ड के जिला सेनानी का हटाया गया, जवानों को अब भी FIR का इंतजार

CG News : कोरबा। कोरबा नगर सेना में उपजे गंभीर विवाद ने प्रशासनिक व्यवस्था की कार्य प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक नगर सैनिक की बर्खास्तगी के बाद आत्महत्या की कोशिश और लगातार लगते गंभीर आरोपों के बाद आखिरकार सरकार ने जिला सेनानी अनुज एक्का को कोरबा से हटाकर रायपुर स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में संबद्ध कर दिया गया है। लेकिन सवाल अब भी वही कि आखिर सिस्टम को कटघरे में लाने वालों अफसरों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की जाती ? और सवाल ये भी कि क्या विभाग की गरिमा को धूमिल करने वाले ऐसे अफसरों पर आने वाले दिनों में कानूनी कार्रवाई की जायेगी, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके ?

CG News : गौरतलब है कि कोरबा जिले में पिछले डेढ़ माह से नगर सेना के जिला सेनानी अनुज एक्का के खिलाफ जवानों ने मोर्चा खोल रखा था। जिला सेनानी के कथित तानाशाही रवैये, महिला जवानों के साथ अमर्यादित व्यवहार और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोपों नगर सेना के महिला-पुरूष जवान आंदोलन कर रहे थे। जांच के दौरान जब नगर सैनिक संतोष पटेल ने संभागीय सेनानी के समक्ष विभागीय भ्रष्टाचार को उजागर किया। तब जवाबदार अफसर ने उल्टे जवान पर बर्खास्तगी की कार्रवाई कर आंदोलन कर रहे जवानों पर कार्रवाई का दबाव बनाने का प्रयास किया गया।

CG News : लेकिन होमगार्ड जवानों की मांग पर समय रहते न तो किसी राजनेता की नजर पड़ी और ना ही सरकारी सिस्टम ने इस पूरे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए संज्ञान लिया। जिससे परेशान होकर 26 जनवरी को बर्खास्तगी से मानसिक रूप से आहत संतोष पटेल ने जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना ने पूरे विभाग को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद जवानों में भारी आक्रोश फैल गया और एक बार फिर जिला सेनानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया। मामला मीडिया और प्रदेश स्तर तक पहुंचा। जिससे बाद जाकर दबाव बढ़ने पर अंततः जिला सेनानी अनुज एक्का का हटाने का फैसला लिया गया।

 

CG News : तबादले के बाद भी सिस्टम पर उठ रहे सवाल….!

CG News : कोरबा नगर सेना से जुड़ा मामला सिर्फ एक अधिकारी के तबादले तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस व्यवस्था का आईना है। जहां शिकायत करने वाला ही सज़ा का भागीदार बन जाता है और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं। होमगार्ड जवान की आत्महत्या की कोशिश के बाद सरकार का हरकत में आना बताता है कि संवेदनशीलता अब भी घटनाओं की गंभीरता से नहीं, बल्कि उसके सार्वजनिक दबाव से तय होती है। जिला सेनानी अनुज एक्का पर तानाशाही रवैये महिला जवानों के साथ अमर्यादित व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगते रहे। इन आरोपों को लेकर जवान पिछले डेढ़ माह से संघर्ष कर रहे थे।

CG News : लेकिन प्रशासनिक स्तर पर ठोस पहल नहीं की गई। सवाल यह है कि यदि समय रहते शिकायतों पर कार्रवाई होती, तो क्या एक जवान को आत्महत्या जैसा कदम उठाने की नौबत आती ? वहीं दूसरी तरफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले अफसरों के खिलाफ घटना के 48 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज न होना कानून के समान प्रयोग पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि इस पूरे मामले पर सरकार दोषी अफसर के खिलाफ समय रहते अपराध दर्ज करने का आदेश देती है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके ? या फिर जांच के नाम पर इस पूरे मामले पर समय की धूल जम जाती है, ये तो आने वाला वक्त बतायेगा।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Latest YouTube Shorts

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सालासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ा जनसैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले स्थित...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल की भस्म आरती में गूंजा उज्जैन, भक्तों का उमड़ा सैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित...

Related Articles

Popular Categories