Monday, February 16, 2026
22 C
Raipur

CG NEWS : लैलूंगा नहर के लाइनिंग कार्य में भारी भ्रष्टाचार, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी समझ से परे

CG NEWS : गौरीशंकर गुप्ता/ घरघोड़ा /रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत जामबहर डेम से निकली 6 किलोमीटर लंबी नहर की लाइनिंग कार्य में भारी भ्रष्टाचार की बू आ रही है। यह कार्य शासन द्वारा सिंचाई सुविधा बेहतर करने और जल संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किया गया था, लेकिन जिस प्रकार से निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह पूरी योजना पर सवाल खड़े कर रहा है।

CG NEWS : स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नहर के लाइनिंग कार्य में गुणवत्ता की घोर अनदेखी की जा रही है। सीमेंट और बालू का महज सतही लेप मिट्टी पर चढ़ा दिया गया है, जबकि निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार पक्की संरचना के लिए मजबूत बेस और ढांचा आवश्यक होता है। ऐसे में यह निर्माण कार्य आने वाले कुछ महीनों में ही बहकर नष्ट हो सकता है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, इस परियोजना का 2 किलोमीटर लंबा कार्य राजकुमार मिश्रा, धरमजयगढ़ को टेंडर के माध्यम से आवंटित किया गया है, जिसे उन्होंने पेटी कांट्रेक्टर दया दास महंत को सौंप दिया है। दया दास महंत द्वारा किए जा रहे निर्माण की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने कई बार सवाल उठाए, लेकिन न तो कोई अधिकारी मौके पर आया, न ही किसी जनप्रतिनिधि ने संज्ञान लिया।

CG NEWS : स्थानीय जनता का कहना है कि यह कार्य शासन और प्रशासन के नाक के नीचे खुलेआम घटिया तरीके से किया जा रहा है, पर कोई सुध लेने वाला नहीं है। जिस प्रकार से जनप्रतिनिधि इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, वह बेहद चिंताजनक और जनहित के खिलाफ है। जनता यह सवाल उठा रही है कि आखिर इस चुप्पी के पीछे क्या कारण है? क्या यह मिलीभगत का हिस्सा है?

CG NEWS : ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। यह पूरा मामला अब जनआक्रोश का रूप लेता जा रहा है। शासन-प्रशासन को चाहिए कि तुरंत इस पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करे, ताकि सरकारी योजनाओं की साख बनी रहे और जनता का विश्वास प्रशासन पर कायम रहे।

CG NEWS : दयादास महंत का कहना – मेरे पास इस्टीमेट की कोई कॉपी नही है न दिया है । जो sdo चौधरी द्वारा बताये अनुसार कार्य किया जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds