CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी : कोण्डागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल लुभा में सोमवार, 21 जुलाई 2025 को थाना माकड़ी पुलिस द्वारा चलित थाना का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को देश में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों और नशामुक्ति जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
CG NEWS : कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार के निर्देश एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
CG NEWS : थाना माकड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस निरंतर जागरूकता अभियान का उद्देश्य है कि स्कूली छात्रों सहित आमजन नए आपराधिक कानूनों और साइबर सुरक्षा के प्रति सजग हों, साथ ही महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और नशे से दूर रहने की दिशा में जागरूक बनें। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग किया जाए, साइबर ठगी से कैसे बचा जाए और नशे की प्रवृत्ति से खुद को कैसे दूर रखा जाए।
CG NEWS : कार्यक्रम में छात्रों ने रुचि लेकर सवाल पूछे, जिनका उत्तर पुलिस टीम द्वारा सरल भाषा में दिया गया। माकड़ी पुलिस का यह प्रयास क्षेत्र में कानून और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर जागरूकता लाने की दिशा में सराहनीय माना जा रहा है।











