Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : पति ने अपनी पत्नी को उतरा मौत के घाट,...

Indore News : पति ने अपनी पत्नी को उतरा मौत के घाट, पारिवारिक विवाद बना हत्या को वजह

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका विवाद के बाद अपने बहन के घर रहने चली गई थी और आरोपी ने वही जाकर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

Indore News : दरअसल मामला हीरानगर थाना क्षेत्र के सुखलिया का है। जहां रहने वाले अरविंद नामक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक दोनों का लव मैरिज हुई थी। लेकिन दोनों के बीच विवाद चल रहा था, इसी से नाराज होकर अरविंद की पत्नी दीपू बिना बताए अपनी बहन के घर रहने चली गई थी। जिसकी गुमशुदगी भी उसने हीरानगर थाने पर दर्ज कराई थी।

Indore News : लेकिन जैसे ही आज अरविंद को पता पड़ा कि उसकी पत्नी उसकी बहन के घर रह रही है। तभी आवेश में आकर अरविंद अपनी साली के घर पहुंचा और वहां पर विवाद किया और अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसका गला रेत कर हत्या कर दी जहां बीच बचाव करने आई दीपू की बहन भी घायल हुई है। फिलहाल पुलिस को सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here