Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh Surajpur News : घूसखोर बाबू धराया, ACB ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा….

Surajpur News : घूसखोर बाबू धराया, ACB ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा….

Surajpur News
Surajpur News

सूरजपुर। Surajpur News : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। सोमवार को सूरजपुर जिले के तहसील कार्यालय में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वरिष्ठ बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी बाबू किसान से जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया में 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

Surajpur News : मामले की पुष्टि तब हुई जब पीड़ित किसान ने एसीबी को लिखित शिकायत दी। इसके बाद टीम ने पूरी रणनीति तैयार कर तहसील कार्यालय परिसर में ही ट्रैप बिछाया। जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने किसान से नकद रिश्वत ली, टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया। उसके पास से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी जुगेश्वर राजवाड़े से बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। वहीं, एसीबी ने इस पूरे ऑपरेशन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है, जो सबूत के तौर पर इस्तेमाल की जाएगी। तहसील परिसर में अचानक हुई इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से तहसील में पदस्थ था और किसान वर्ग से जुड़े कामों में जानबूझकर देरी करता था, जिससे रिश्वत की गुंजाइश बने। अब एसीबी की इस कार्रवाई से प्रशासन में हलचल मच गई है और अन्य भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ भी शिकंजा कसने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कार्रवाई संदेश है कि शासन अब भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरतने वाला।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here