CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी। थाना माकड़ी पुलिस ने 23 अगस्त 2025 को डीएवी एमएमपीएस स्कूल बेलगांव में चलित थाना लगाकर छात्रों और शिक्षकों को नवीन आपराधिक कानून, सायबर अपराध, महिला अपराध, यातायात नियम और नशामुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
CG NEWS : पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में यह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। निरीक्षक विकास बघेल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को तीन नए आपराधिक कानून, सायबर अपराधों से बचाव, महिला व बच्चों से संबंधित अपराध और नशे के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।













