CG NEWS : रोशन सेन / मकड़ी : पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव वाय० अक्षय कुमार (भा०पु० से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी माकड़ी द्वारा थाना माकड़ी परिसर में थाना क्षेत्र के शांति समिति, जनप्रतिनिधिगण व समाज प्रमुखों का बैठक आहुत कर आगामी गणेश उत्सव के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। इस दौरान गणेश उत्सव को सौहार्द्र एवं शांति पूर्वक मनाने की अपील कर, असामाजिक तत्वों से बचने एवं ध्वनि प्रदुषण व डी० जे० के उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी दिया गया।
CG NEWS : बैठक में शामिल शांति समिति एवं थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों/ग्रामीणों को विशेष तौर पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सायबर अपराध पखवाड़ा के संबंध में जानकारी देकर सायबर अपराधों के बढ़ते खतरों के बारे में बताकर ऑनलाईन धोखाधड़ी, मैलवेयर, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और अन्य ऑनलाईन खतरों से बचने के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।
CG NEWS : बैठक में संजू ग्वाल ललित पोयम दीपेन्द्र नाग, गौतम साहू, लालजी साहू, मनोज साहू, धनसिंह नेताम, ललित पोयाम, रमेश नेताम, श्रीराम मरकाम, विनोद साहू, कोपेन्द्र पोयाम, नितेश पोयाम, संजय पोयाम, बसमन नेताम, तिरनाथ बघेले, सखाराम वटूट्टी, दिलीप नेताम, चैतराम, दयाराम नेताम, घनश्याम, कुशल मरकाम, महेश पोयाम, रोशन सेन, विष्णु पाण्डे, अरुण कुमार ग्वाल, रूपसिंह सोरी, गौतमदास मानिकपुरी, मधुराम मरकाम, सुरेन्द्र दास्, राजू मरकाम, लुबरदेव, राजूराम मरकाम, लुदरदेव मानिकपुरी, मोतीराम मरकाम, लखन एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण/ग्रामीण उपस्थित रहे।













