CG NEWS : कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना केशकाल थाना क्षेत्र के खालेमुरवेंड गांव के पास हुई।
CG NEWS : जानकारी के अनुसार, महिंद्रा बस रायपुर से जगदलपुर की ओर यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतरकर एक ही पेड़ से जा टकराए।
CG NEWS : हादसे में बस चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंचकर प्रयास कर रही है। घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।











