M.P News : किराएदार सत्यापन के नाम पर रिश्वत! इंदौर में होमगार्ड का वीडियो वायरल

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। किराएदार सत्यापन के नाम पर होमगार्ड सैनिक द्वारा कथित रूप से पैसे मांगने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो ने खोली पोल

मामले में होमगार्ड सैनिक संजय भदौरिया पर आरोप है कि उन्होंने किराएदार सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान लोगों से पैसे की मांग की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।

ACP ने लिया तुरंत संज्ञान

वीडियो वायरल होते ही एसीपी निधि सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित होमगार्ड सैनिक को ड्यूटी से हटाकर वापस भेज दिया। साथ ही विभागीय जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है।

गांधी नगर ACP को सौंपी गई जांच

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे गांधी नगर एसीपी को सौंप दिया गया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
Read more : M.P News : रीवा में देर रात भीषण आग, पान गुमटियां जलकर खाक

पहले भी विवादों में रहा थाना

गौरतलब है कि राजेंद्र नगर थाना पहले भी विवादों में रहा है। हाल ही में एक एएसआई की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। इसके बाद से थाना लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

पुलिस रैंकिंग पर भी असर

लगातार विवादों के चलते शहर की पुलिस रैंकिंग में भी राजेंद्र नगर थाना 27वें स्थान पर पहुंच गया है, जो कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *