ट्रंप का बड़ा यू-टर्न! अमेरिका ने खोला होर्मुज, चीन के दबाव में आया वॉशिंगटन…

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां अमेरिका ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर नाकाबंदी का ऐलान किया था, वहीं अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे वापस लेने की घोषणा कर दी है।

चीन से बातचीत के बाद बदला फैसला

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर बताया कि चीन के साथ बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि चीन ने आश्वासन दिया है कि वह ईरान को हथियार नहीं देगा, जिसके बाद होर्मुज को पूरी तरह से खोलने का फैसला हुआ।

“अब कभी बंद नहीं होगा होर्मुज” – ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अब हमेशा खुला रहेगा और इससे वैश्विक तेल आपूर्ति को स्थिरता मिलेगी। ट्रंप ने इसे दुनिया के लिए राहत भरा कदम बताया और कहा कि इससे सभी देशों को फायदा होगा।
Read more : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 16 जिलों में लू का अलर्ट

डिप्लोमेसी या दबाव में फैसला?

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी नाकाबंदी पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिबंध के बावजूद कई जहाज इस क्षेत्र से गुजरते रहे, जिससे अमेरिका के दावे पर सवाल उठे।

चीन-ईरान-अमेरिका त्रिकोणीय तनाव

चीन और अमेरिका के बीच ईरान को हथियार सप्लाई को लेकर भी तनाव की स्थिति बनी रही। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि आरोप साबित होते हैं तो चीन पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा।

वैश्विक असर और आगे की स्थिति

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया की तेल आपूर्ति का एक अहम मार्ग है। इसके खुलने से वैश्विक बाजार में स्थिरता की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि विशेषज्ञ अभी भी स्थिति को पूरी तरह सामान्य नहीं मान रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *