Anganwadi workers and helpers on strike : छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका तीन दिवसीय हड़ताल पर, राजनांदगांव में फ्लायओवर के नीचे प्रदर्शन

0
154

Anganwadi workers and helpers on strike : राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन पर उतर आई हैं। राजनांदगांव जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी मांगों को मनवाने के लिए कलेक्ट्रेट के सामने फ्लायओवर के नीचे तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठ गई हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इस दौरान राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Anganwadi workers and helpers on strike : प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन और धरना दे चुकी हैं, लेकिन दोनों ही सरकारें उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनसे अत्यधिक काम ले रही है, जिसमें एसआईआर (SIR) के कार्यों में भी ड्यूटी लगाना शामिल है, बावजूद इसके उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं।CG News : तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहीं प्रदर्शन

Anganwadi workers and helpers on strike : आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम ₹26,000 वेतनमान शामिल है। उनका कहना है कि सरकार उन्हें मजदूर का दर्जा भी नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि देशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 10 दिनों की हड़ताल कर रही हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में वे फिलहाल तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर रही हैं।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी 10 सूत्रीय मांगों को नहीं माना, तो वे आगे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी और उनका आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here