Saturday, September 19, 2026
Home Bihar Election Bihar elections : ट्रेन यात्री के बैग से 60 लाख रुपये बरामद,...

Bihar elections : ट्रेन यात्री के बैग से 60 लाख रुपये बरामद, पुलिस जांच में चुनावी एंगल पर भी नजर

Bihar elections: चंदौली। हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस ने संयुक्त जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अब इस मामले को चुनावी एंगल से भी जोड़कर देख रही है। जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी नकदी किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार से तो जुड़ी नहीं है।

चंदौलीपुलिस के साथ आयकर विभाग की टीम भी इस कैश की उत्पत्ति और इस्तेमाल की दिशा में जांच में जुट गई है।

Bihar elections: आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि संयुक्त चेकिंग के दौरान फुट ओवर ब्रिज पर एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखा गया। तलाशी में उसके बैग से 60 लाख रुपये मिले। युवक ने बताया कि वह बनारस से ऑटो से डी.डी.यू. स्टेशन आया था और ट्रेन से सासाराम जा रहा था।

आयकर विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है। फिलहाल युवक को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी भारी रकम कहां से आई और इसका उद्देश्य क्या था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here