CG NEWS : फकरे आलम खान/बैलाडीला – बचेली: मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) किरंदुल की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ: गांधी भवन का NMDC के सम्माननीय CMD महोदय जी के कर कमलों से भव्य लोकार्पण तथा उद्योग, कर्मचारी एवं जनहितार्थ 20 सूत्रीय मांग पत्र CMD महोदय को सौंपा गया.
CG NEWS : मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) के लिए 01 दिसंबर 2025 का दिन ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। श्रमिक सदन इंटक भवन में निर्माणित ‘गांधी भवन’ का भव्य लोकार्पण माननीय CMD महोदय जी के कर-कमलों से संपन्न हुआ और परियोजना एवं उद्योग से जुड़े तथा कर्मचारी एवं जनहितार्थ विषयों से संबंधित 20 सूत्रीय मांगपत्र यूनियन के अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारी ने CMD महोदय को सौंपा। इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों ने यूनियन के संगठनात्मक सशक्तिकरण तथा श्रमिक कल्याण की दिशा में नई ऊर्जा भर दी।
CG NEWS : मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) के ‘गांधी भवन’ का भव्य लोकार्पण: CMD महोदय के कर-कमलों से हुआ ऐतिहासिक उद्घाटन
CG NEWS : मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) के इतिहास में आज, 01 दिसंबर 2025 (सोमवार) का दिन, स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया। यूनियन के बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी ‘गांधी भवन’ का भव्य लोकार्पण सम्माननीय श्री अमिताभ मुखर्जी जी, CMD NMDC के कर-कमलों एवं द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
यूनियन के अध्यक्ष श्री विनोद कश्यप और सचिव श्री ए. के. सिंह के गतिशील नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह ने ना केवल यूनियन की मजबूत संगठनात्मक शक्ति को प्रदर्शित किया, बल्कि श्रमिक कल्याण और एकजुटता के प्रति उसकी अडिग प्रतिबद्धता को भी एक नई ऊँचाई प्रदान की।
उत्साहपूर्ण वातावरण और गणमान्य उपस्थिति
लोकार्पण स्थल गांधी भवन परिसर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस गरिमामयी समारोह में निगम मुख्यालय से पधारे सम्माननीय निदेशक कमर्शियल श्री विश्वनाथ सुरेश जी, सम्माननीय निदेशक टेक्निकल श्री विनय कुमार जी, सम्माननीय निदेशक उत्पादन श्री जयदीप दास गुप्ता जी, सम्माननीया निदेशक मानव संसाधन श्रीमती प्रियदर्शिनी गद्दाम जी , किरंदुल परियोजना के सम्माननीय अधिशासी निदेशक श्री रविन्द्र नारायण जी, सम्माननीय मुख्य महाप्रबंधक वर्कर्स श्री किशन अहुजा जी, सम्माननीय मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन श्री के पी सिंह जी , सम्माननीया उप महाप्रबंधक एच आर श्रीमती के एल नागवेनी जी, एवं समस्त सम्माननीय विभागध्यक्ष , पुलिस थाना किरंदुल के सम्माननीय थाना प्रभारी श्री संजय यादव जी एवं टीम, संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री देवरायलु जी, सचिव श्री राजेश संधू जी एवं अधिकारी तथा परियोजना के अधिकारी कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य, श्रमिक प्रतिनिधयों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। CMD महोदय के आगमन से कार्यक्रम का उत्साह कई गुना बढ़ गया। यूनियन सदस्यों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
भवन का उद्घाटन माननीय CMD महोदय के करकमलों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ( गांधी भवन) नव निर्मित प्रतिमा पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत सम्माननीय CMD महोदय ने गांधी भवन परिसर का अवलोकन किया।
गांधी भवन’ – एकता, सम्मान और संघर्षों का जीवंत प्रतीक
यूनियन सचिव श्री ए.के. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “गांधी भवन” यूनियन की दूरदर्शी सोच और कर्मठ नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह भवन संगठन, बेहतर संवाद और श्रमिकों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा।”
उन्होंने यूनियन के सदस्यों से अपेक्षा किया कि यूनियन द्वारा भविष्य में भी उद्योग,श्रमिक एवं जनहितों के संरक्षण, सुरक्षा ,बेहतर प्रशिक्षण तथा विकास कार्यों को गति देने हेतु इसी तरह समर्पण, सहयोग की भावना को सदैव बनाए रखने की जरूरत है , सकारात्मक नेक विचारों के साथ देशहितार्थ में आगे कार्य करने के लिए सदस्यों को प्रेरित किए । उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा कि यह भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि यूनियन की अटूट एकता, श्रमिकों के सम्मान और उनके संघर्षों का जीवंत प्रतीक है।
श्री सिंह ने यह विश्वास व्यक्त किया कि जब तक एनएमडीसी एक सरकारी कंपनी के रूप में विद्यमान है, तब तक श्रमिकों के जीवन स्तर के विकास से लेकर सीएसआर (CSR) गतिविधियों तक, सारे विकास कार्यों को गति मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि NMDC कंपनी को हम श्रमिक वर्ग अपनी “मां” और श्रमसंगठन को आस्था का धर्म स्थल ” मंदिर” मानते हुए इंटक यूनियन पूजता है और सदैव श्रमिकों के हित में कार्य करना, अपनी सच्ची पूजा समझता है।”
भवन की मुख्य विशेषताएँ
नव-निर्मित ‘गांधी भवन’ को विशेष रूप से संगठनात्मक और कल्याणकारी गतिविधियों के केंद्र के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसकी मुख्य विशेषताएँ—
यूनियन कार्यालय का सुसंगठित प्रबंधन हेतु समर्पित स्थान
श्रमिक कल्याण योजनाओं के निर्बाध संचालन हेतु विशेष कक्ष
श्रमिकों के सामाजिक , सांस्कृतिक, शैक्षणिक , ज्ञानमार्गी, क्रीड़ा, आदि जनहित गतिविधियों के आयोजन हेतु बहुउद्देश्यीय स्थान
स्वच्छ, सुलभ और आकर्षक आधारभूत संरचना
गांधी भवन का यह लोकार्पण मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) के लिए एक नई यात्रा का शुभारंभ है। यूनियन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह केंद्र श्रमिकों की आवाज़ को और सशक्त करेगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करते हुए वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
CMD महोदय को यूनियन ने सौंपा 20 सूत्रीय महत्वपूर्ण मांग पत्र पर CMD महोदय का सकारात्मक आश्वासन प्राप्त
इसी कार्यक्रम के क्रम में, मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC), शाखा किरंदुल द्वारा परियोजना स्तर एवं नीतिगत विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर CMD महोदय को एक विस्तृत 20 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया। यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने वेतन, पदस्थापना, ठेका श्रमिक समस्याएँ, नवनियुक्त कर्मचारियों की मांगें, सुरक्षा, स्वास्थ्य, परियोजना बसें, टाउनशिप विकास सहित अनेक विषयों पर चर्चा की।
ज्ञापन सौंपते समय CMD महोदय ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुने और सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यूनियन पदाधिकारियों ने यह भरोसा व्यक्त किया कि कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों पर शीघ्र समाधान मिलेगा।
ज्ञापन के प्रमुख बिंदु—
* वेतन समझौते का शीघ्र क्रियान्वयन
* नवनियुक्त कर्मचारियों का स्टाइडफंड बढ़ाने
* 25 लाख ग्रेच्युटी प्रदान करने
* अंतर–परियोजना ओरिएंटेशन
* स्पेशल लीव में वृद्धि
* नई मशीनें एवं उपकरण उपलब्ध कराने
* ठेका श्रमिकों का वेतन निर्धारण
* एलओपी बैठक पुनः आरंभ
* मेनपावर भर्ती
* रायपुर, भिलाई,दुर्ग हेतु बस संचालन
* टाउनशिप विकास
* परियोजना बसों की संख्या बढ़ाने
.मुक्ति धाम में विधुत दाह यंत्र के
•सेवानिवृत्त कर्मचारी परिचय पत्र
* खेल एवं स्पोर्ट्स गतिविधियों का विकास
. वर्तमान बस स्टैंड में पुलिस चौकी,
के साथ साथ कर्मचारी एवं जनहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।
गांधी भवन के लोकार्पण के अवसर पर यूनियन की ओर से सम्माननीय CMD महोदय जी एवं सम्माननीय चारों निदेशक मंडल की टीम और परियोजना के सम्माननीय अधिशासी निदेशक महोदय जी, सम्माननीय मुख्य महाप्रबंधक वर्कर्स, विभागाध्यक्ष, सहायक महाप्रबंधक, आदि अतिथियों एवं सेवाभावी को मेटल का बस्तर आर्ट प्रतीक चिंह प्रदान किया गया ।

CG NEWS : इंटक यूनियन का CMD महोदय से हुई सौजन्य मुलाकात से पूर्ण विश्वास है कि NMDC निगम मुख्यालय से किरंदुल परियोजना पधारे कंपनी के सम्माननीय CMD और कंपनी के सम्माननीय चार निदेशक मंडल की टीम का आगमन का दूरगामी लाभ कंपनी ,कर्मचारी एवं इस क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक पहल होगा है । आने वाले कुछ वर्षों में उत्पादन में बढ़ौतरी के साथ साथ इस क्षेत्र का विकास वर्तमान से अधिक देखने को मिलने की संभावना है।
इंटक यूनियन ने सम्माननीय CMD महोदय जी और सम्माननीय निदेशक मंडल की टीम को बहुमूल्य समय श्रमसंगठन को प्रदान करने और सारगर्भित चर्चा के लिए दिल से धन्यवाद, साधुवाद आभार प्रगट किए।

CG NEWS : यूनियन प्रतिनिधिमंडल द्वारा CMD महोदय को पत्र सौंपते हुए एवं गांधी भवन लोकार्पण के दौरान उपस्थित पदाधिकारी श्री चिन्नास्वामी जी, श्री सुरेश गुप्ता जी, श्री दिलीप सिंह जी, श्री अरविन्द गुप्ता जी, श्री जीयाऊल हसन जी, श्री वेणुधर जी, श्री शैलेश रथ जी, श्री बिजी प्रदीप जी, श्री प्रशांत ठाकुर जी,श्री जी रवि जी, श्री धर्मेन्द्र सोनी जी, श्री ओंम कुमार साहू जी, श्री राकेश लाल जी, श्री रविश तिवारी जी,श्री सादाब जिलान जी , श्री बृजेश मिश्रा जी, श्री सौरभ पात्रे जी, श्री तरुण साहू जी, श्री देवेन्द्र साहू, श्री संतोष सरोज जी, श्री हेमंत चौरसिया जी ,श्री पलख राम साहू जी, श्री त्रिलोक बांधे जी, श्री टीकम चंद साहू जी, श्री दुर्गेश्वर नाग श्री बी एल तारम जी,जीवन लाल साहू जी, ओमप्रकाश साहू जी, आदि पदाधिकारी, सदस्य,ठेका श्रमिक, गार्ड सदस्य उपस्थित रहे ।













