Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Raipur

CG NEWS : भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता विनोद साहू को डॉक्टरेट की मानक उपाधि से नवाजा गया

CG NEWS : रोशन सेन/ माकड़ी – कोंडागांव भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता विनोद साहू को डॉक्टरेट की मानक उपाधि फरीदाबाद में नवाजा गया। यह उपाधि मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के अधीन संचालित मैजिक बुक्स ऑफ रिकॉर्ड फरीदाबाद के सौजन्य से प्रदान किया गया। विनोद साहू पिछले 25 वर्षो से भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता के रूप में कार्य करते हुए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ सहित मध्य क्षेत्र में पॉलिसी मानक पर पिछले 2 वर्षो से प्रथम स्थान बनाए हुए है।

CG NEWS : साथ ही इन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा और बचत को प्रोत्साहित कर लोगो में जागरूकता भी लाई है। पिछले 10 वर्षों से एम डी आर टी अमेरिका की सदस्यता पाकर इस वर्ष भी अपने ब्रांच के प्रथम MDRT अभिकर्ता बने है। इस दौरान इन्होंने जापान और मलेशिया जैसे देशों की यात्रा भी की है। डॉक्टरेट की मानक उपाधि मिलने पर उन्होंने अपने समस्त ग्राहकों का आभार भी व्यक्त किया है । इस अवसर पर डॉ सी पी यादव चेयरमेन मैजिक बुक्स ऑफ रिकॉर्ड डॉ राजेंद्र सैनी और डॉ सुरेश कॉन्डिसेटी चीफ एडिटर के एस 9 न्यूज चैनल के उपस्थित थे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P 12वीं बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 13 छात्र नकल करते पकड़ाए , CCTV से कड़ी निगरानी

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा...

इंदौर में चाकूबाजी! मोबाइल विवाद ने लिया हिंसक रूप, नाबालिग पर हमला, CCTV फुटेज आया सामने

इंदौर: शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित प्रजापत नगर में...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds