CG NEWS : कावड़ यात्रा का आयोजन 20 जुलाई को आचार्य पंडित युवराज पांडे होंगे शामिल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : अर्जुंदा – छत्तीसगढ़ प्रदेश ग्रामीण अंचल का विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन 20 जुलाई रविवार को होगा।आयोजन समिति के पंकज चौधरी और वामन साहू ने बताया कि आचार्य पंडित युवराज पांडे सहित हजारों महिलाएं हजारों की संख्या में शिव भक्त कावड़ यात्रा में शामिल होंगे। कावड़ यात्रा तीन रास्तों से होकर कमरौद पहुंचेगी। ग्राम मटिया अर्जुंदा टिकरी होते हुए कमरौद खुटेरी से कोडेवा धनगांव, चौरेल से कुरदी कमरौद और मटिया टीकरी, परसतराई, परना, डूंडेरा, कुरदी, कोंगनी से कमरौद तक बोल बम के जयकारे के गूंज के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर महामृत्युंजय जाप और महाभोग संगीत महाउत्सव होगा।

CG NEWS : कावड़ यात्रा आयोजन समिति के पंकज चौधरी वामन दानेश्वर साहू ने बताया कि यह यात्रा लगभग 17 किलोमीटर का होगा इस दौरान भगवान भोलेनाथ के भजन के साथ आचार्य पंडित युवराज पांडे की यात्रा और शिव भगवान पर आधारित चलित झाकियां व आकर्षक डीजे ढोलतासा से आकर्षण का केंद्र रहेगा इसके साथ ही कावड़ यात्रियों पर गांव-गांव में फूलों का वर्षा की जाएगी। कावड़ यात्रा में सुप्रसिद्ध भजन का भी आयोजन किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *