Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh raigarh-job-fraud-arrest: सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर 3.38 लाख ठगे! फर्जी नियुक्ति पत्र...

raigarh-job-fraud-arrest: सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर 3.38 लाख ठगे! फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार

raigarh-job-fraud-arrest: गौरी शंकर गुप्ता: रायगढ़ में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से 3 लाख 38 हजार 500 रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने जशपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर संविदा नियुक्ति कराने का भरोसा दिलाकर नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम वसूली थी।

पीड़िता पदिमनी यादव ने थाना कोतरारोड़ में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी हरीश मिश्रा ने फरवरी से मार्च 2026 के बीच अलग-अलग किश्तों में पैसे लिए और नौकरी लगवाने का भरोसा देता रहा। लंबे समय तक नियुक्ति नहीं होने पर आरोपी ने “कॉल मी सर्विसेस” नाम की संस्था का एक नियुक्ति पत्र भी थमा दिया।

raigarh-job-fraud-arrest: जब पीड़िता दस्तावेज लेकर कलेक्ट्रेट रायगढ़ पहुंची, तब जांच में नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी निकला और ठगी का खुलासा हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने जशपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम लेना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी जब्त की है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले श्रम विभाग रायगढ़ में भृत्य के पद पर कार्य कर चुका है।

raigarh-job-fraud-arrest: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील की है कि नौकरी या सरकारी भर्ती के नाम पर पैसे मांगने वाले लोगों पर भरोसा न करें और केवल अधिकृत माध्यमों से ही जानकारी लें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here