Thursday, February 12, 2026
29.1 C
Raipur

CG NEWS : गोल्डन गर्ल’ ने की आत्महत्या : घर के किचन में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी थी गोल्ड मेडल समेत कई पदक

CG NEWS : राजिम (छुरा): छत्तीसगढ़ के छुरा नगर से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में चार गोल्ड समेत कुल छह पदक जीत चुकी होनहार छात्रा संध्या साहू ने आत्महत्या कर ली। ‘छुरा की गोल्डन गर्ल’ कहे जाने वाली संध्या का शव सोमवार को उसके घर के किचन में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला।

CG NEWS : संध्या छुरा नगर के आवासपारा क्षेत्र की रहने वाली थी और वर्तमान में कचना धुरवा महाविद्यालय में ग्रेजुएशन कर रही थी। उसकी उपलब्धियों और लगन के चलते वह इलाके की प्रेरणास्रोत मानी जाती थी।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त संध्या की मां स्नान करने गई थीं। लौटने पर उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और संध्या को नीचे उतारकर **छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र** ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG NEWS : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जिसने मौके से कुछ साक्ष्य जब्त किए हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संध्या ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

CG NEWS : स्थानीय लोगों के अनुसार, संध्या ने भुवनेश्वर, रायपुर, बालोद, गरियाबंद, कोलकाता और बीकानेर जैसे आयोजनों में भाग लेकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। खेल और पढ़ाई दोनों में उसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था।

CG NEWS : घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संध्या के पिता स्कूल बस चालक हैं। इस घटना ने न सिर्फ उसके परिवार, बल्कि क्षेत्रवासियों, शैक्षणिक और खेल जगत को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। सभी के मन में एक ही सवाल है—इतनी प्रतिभाशाली बेटी ने आखिर आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया?

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds