Tuesday, March 31, 2026
32.1 C
Raipur

CG NEWS: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कलेक्टर पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम को लिखा पत्र, धरने पर बैठने की दी चेतावनी

CG NEWS: कोरबा : कोरबा में पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कलेक्टर को हटाने की मांग की है। ननकीराम का आरोप है कि कलेक्टर हिटलर जैसे प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर कलेक्टर को हटाया नहीं गया तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।

CG NEWS: अपने पत्र में ननकीराम कंवर ने लिखा है कि कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं और उनके समर्थकों के खिलाफ अनुचित कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने इस शिकायत की प्रति प्रदेश के मुख्य सचिव, डीजीपी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय को भी भेजी है। ननकीराम ने कलेक्टर पर डीएमएफ की राशि में गड़बड़ी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तीन दिन में कलेक्टर का तबादला नहीं होने पर वे मजबूरन धरने पर बैठेंगे, जिसके लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होंगे।

CG NEWS: स्व सहायता समूहों की महिलाओं से अरबों की ठगी के गंभीर आरोप

CG NEWS: ननकीराम कंवर ने कलेक्टर अजीत बसंत पर कई भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में संलिप्तता का आरोप लगाया है। इनमें 40 हजार स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ अरबों रुपये की ठगी और मालगांव तथा रलिया में करोड़ों रुपये के फर्जी मुआवजे का मामला शामिल है। पूर्व मंत्री का कहना है कि कलेक्टर को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

CG NEWS: पहले भी विवाद में रहा ये मामला

CG NEWS: ननकीराम कंवर और कलेक्टर अजीत बसंत के बीच विवाद पहले भी सुर्खियों में रहा है। इससे पहले कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को फेसबुक पोस्ट को लेकर नोटिस जारी किया था। कलेक्टर का आरोप था कि पोस्ट से शासन और प्रशासन की छवि खराब हो रही है और यह सामाजिक वर्गों में विद्वेष फैलाने की मंशा रखता है। पोस्ट में राज्यपाल के बगल में कलेक्टर अजीत बसंत बैठे हुए थे, जबकि ननकीराम कंवर खड़े नजर आ रहे थे। इस पर ननकीराम ने कलेक्टर के व्यवहार की कड़ी निंदा की और कहा कि कोरबा के लिए यह बहुत गलत व्यक्ति कलेक्टर बना है। ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री साय को लिखे अपने पत्र में पुनः कलेक्टर अजीत बसंत की सख्त आलोचना की है और उनसे जल्द कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories