Sunday, October 4, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ पर भड़के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत, बोले...

CG NEWS: मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ पर भड़के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत, बोले — 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर : राजधानी के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस डेकोरेशन पर हुई तोड़फोड़ और गुंडागर्दी की घटना पर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल पर हमला बताते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

CG NEWS: डॉ. महंत ने कहा कि क्रिसमस के दिन मॉल में घुसकर सजावट को निशाना बनाना, वहां मौजूद लोगों से धर्म और जाति पूछकर डराना-धमकाना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। यह साफ संकेत है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है और असामाजिक तत्व बेखौफ होकर खुलेआम उपद्रव कर रहे हैं।

CG NEWS: उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार के संरक्षण में उपद्रवियों के हौसले बढ़े हैं। राजधानी के बीचों-बीच लाठियों के साथ घुसकर तोड़फोड़ की गई, लेकिन प्रशासन तमाशा देखता रह गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा शांति, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक रहा है, लेकिन ऐसी घटनाएं प्रदेश की पहचान को धूमिल करती हैं।

CG NEWS: डॉ. महंत ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल सभी उपद्रवियों की पहचान कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि ऐसी सख्त कार्यवाही होनी चाहिए जो भविष्य के लिए नजीर साबित हो, क्योंकि प्रदेश की शांति भंग करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here