CG Politics : बजट पेश होते ही सियासी घमासान, नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर तीखा हमला, कहा -यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट है

Sanjay Sahu
CG Politics

CG Politics : रायपुर। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ‘SANKALP’ थीम पर आधारित 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

CG Politics : नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बजट को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘गति’ का नहीं, बल्कि ‘दुर्गति’ का बजट है। उनके अनुसार यह संकल्प का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला बजट है, जिसमें नई योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार की संभावनाएं पैदा की गई हैं।

CG Politics : डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि बजट में शब्दों का मायाजाल रचा गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर युवाओं और महिलाओं के लिए ठोस प्रावधान नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं को केवल आश्वासन दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की छोटी-छोटी मांगें भी सरकार पूरी नहीं कर पा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *