Monday, February 16, 2026
18.5 C
Raipur

CG News : छत्तीसगढ़ में पहली बार अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

CG News : रायपुर : रायपुर में पुलिस अधिकारियों की बैठक जारी है, जिसमें रायपुर संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक और विभिन्न संभागों के पुलिस महानिरीक्षक शामिल हैं। बैठक में आगामी डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों ने आयोजन से जुड़े दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की।

CG News : छत्तीसगढ़ में पहली बार 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में आंतरिक सुरक्षा के अहम मुद्दों पर विचार किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में बस्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

CG News : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सम्मेलन में नक्सलवाद से निपटने की रणनीति, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। पिछले महीनों में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने संयुक्त रणनीति के तहत कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। सम्मेलन में बस्तर मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने पर भी विचार होगा।

CG News : सम्मेलन के दौरान आगे की रणनीति का ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा। पिछले साल 2024 में भुवनेश्वर में यह सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया था। इस बार छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है।

CG News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे। यह एक महीने में उनका दूसरा दौरा है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष का बंगला अस्थाई पीएमओ में परिवर्तित किया जाएगा। सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, 70 डीजी, पैरामिलिट्री प्रमुख और लगभग 500 वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसमें NSG कमांडोज की तैनाती और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए 400 वाहनों का बेड़ा तैयार किया गया है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds