CG NEWS : बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मुठभेड़ गंगालूर इलाके में हो रही है, जो माओवादी कमांडर पापा राव का मजबूत इलाका माना जाता है।
CG NEWS : अब तक सात माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। अधिकारी पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी बनाए हुए हैं।
CG NEWS : मुठभेड़ दो घंटे से चल रही है और अधिकारियों के अनुसार ढेर हुए माओवादियों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि क्षेत्र में गोलीबारी अभी भी रुक-रुक कर जारी है। सुरक्षा बलों की नजर लगातार हालात पर बनी हुई है।











