IND vs SA : रायपुर में विराट कोहली का 53वां वनडे शतक, राहुल की ताबड़तोड़ फिफ्टी, साउथ अफ्रीका को 359 का लक्ष्य

0
153
ind vs sa
ind vs sa

रायपुर : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट पर 358 रन ठोक दिए हैं। टॉस एक बार फिर भारत हार गया—यह भारतीय टीम का वनडे में लगातार 20वां टॉस हारना रहा। साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।

कोहली का कमाल — वनडे में 53वां शतक, इंटरनेशनल में 84वां
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक पारी खेलते हुए वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा।उन्होंने 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और हमेशा की तरह जश्न मनाते हुए हवा में उछले और रिंग को चूमकर अपना सिग्नेचर सेलिब्रेशन किया।कोहली 102 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर ऐडन मार्करम को कैच देकर आउट हुए।

Read More : Ind Vs SA : रायपुर में गूंजा ‘विराट-विराट’! कोहली का क्लासिक शतक बना मैच का आकर्षण, SA पर दबाव

गायकवाड़ का शतक, राहुल की ताबड़तोड़ फिफ्टी
भारतीय पारी की रीढ़ ऋतुराज गायकवाड़ रहे, जिन्होंने 83 गेंदों पर 105 रन की शानदार पारी खेली।यशस्वी जायसवाल (22) और रोहित शर्मा (14) जल्दी आउट हुए, लेकिन गायकवाड़ और कोहली ने पारी को संभाला।इसके बाद कप्तान केएल राहुल मैदान पर आए और आते ही तेजी से रन बटोरने लगे।राहुल ने सिर्फ 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली—यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है।

Read More : IND VS SA ODI : मैच एंजॉय करें बेफिक्र! स्टेडियम में बिरयानी से बर्गर तक कितने में मिलेगा सब, जानें स्नैक्स की पूरी रेट लिस्ट

राहुल–जडेजा ने डेथ ओवर्स में खेली अहम साझेदारी
अंतिम ओवरों में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 50+ रन की साझेदारी कर टीम को 350 के पार पहुंचाया।डेथ ओवर्स में दोनों बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों पर खुलकर प्रहार किए, जिससे भारत ने मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली।

साउथ अफ्रीका की ओर से यानसन का टिकाऊ प्रदर्शन
गेंदबाजी की बात करें तो साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन को 2 विकेट मिले।नांद्रे बर्गर और एनगिडी ने 1-1 विकेट लिया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों पर किसी का भी विशेष प्रभाव नहीं दिखा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here